बलिया में रामलीला मंच पर गुटखा खाते रावण का VIDEO वायरल

बलिया के रसड़ा नगर पालिका की रामलीला से आधुनिक रावण का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें रावण गुटखा खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि जब रावण गुटखा हाथ में लिए है तो भीड़ में कोई कह रहा है कि रावण जी रजनीगंधा खाइए।

ये वीडियो लगभग 150 वर्षों से बहुचर्चित एवं वर्ल्ड हेरिटेज की सूची में शामिल रसड़ा की गौरवपूर्ण श्रीराम लीला का है। इसका मंचन नाथ बाबा प्रांगण में हो रहा है। हजारों की संख्या में लोग रामलीला देखने आते हैं। इस रामलीला शुरू होने से पहले रावण ने गुटखा खाना शुरू कर दिया। जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

बताया जा रहा है कि उक्त रावण का नाम गणेश पाण्डेय है। जो रसड़ा थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी हैं। गणेश पाण्डेय लगभग 10 साल से रामलीला में रावण का रोल अदा कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अब रामलीला के रावण की चर्चा हर तरफ हो रही है कि कहां आ गए हम, पहले भी राम लीला होता था किंतु नशा शायद कोसों दूर था। वीडियो वायरल होने के बाद ट्विटर पर किसी यूजर ने लिखा आधुनिक रावण। तो अन्य यूजर अलग-अलग कमेंट लिख रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago