बलिया- प्रधान ने नहीं मानी मांग, रास्ता बनाने खुद उतर पड़े गाँव के नौजवान

बलिया के बैरिया तहसील की चौबे की दलकी नंबर 2 ग्राम पंचायत- सोनबरसा में कीचड़ और पानी से लबरेज़ सड़क को ग्रामीणों ने खुद ही बना लिया. जिसके बाद इलाके में सड़क बनाने वाले गाँव के नौजवानों की चर्चा चारों तरफ हो रही है . गांव वालों ने इसे एक दिन में ही बना डाला जबकि गाँव के प्रधान और प्रशासन के कान पर काफी अरसे से जूं तक नहीं रेंग रही थी.

दरअसल, प्रधान के लापरवाह रवैये के कारण नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सालों से लटके मुख्य सड़क तक जाने वाला रास्ता खुद बनाने का फैसला किया . सड़क सही करने की मांग करने के बाद भी सड़क न बनने पर प्रधान की अनदेखी से मजबूर गांव के नौजवान सब जगह गुहार लगा चुके थे.

जब किसी ने नहीं सुनी तो गांव के ही एक नौजवान ने पहल की. उसके बाद मनीष चौबे, रवि शंकर चौबे पवन शर्मा, स्वराज मिश्र, मिहिर चौबे, पुनीत ओझा हाथों में कुदाल, फावड़ा लिए रास्ता बनाने के लिए निकले. रास्ता निर्माण करने का जोश और इसे पूरा करने की बेकरारी ग्रामीणों की आंखों में साफ देखा गया.

ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य सड़क पर जाने के लिए कीचड़ और पानी में जाना पड़ता था. कभी कभी तो इस वजह से स्थानीय लोगों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार प्रधान को परेशानी बताई गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. वहीँ गाँव के बुजुर्गों का कहाँ है की नौजवानों ने सड़क बनाकर एक मिसाल पेश की है।

आप भी अपने इलाके और आसपास की समस्याओं को बयाँ करती फ़ोटो या वीडियो वग़ैरा हमें भेज सकते हैं, ताकि हम उसके ज़रिए शासन-प्रशासन को आईना दिखा सकें और ज़िम्मेदार लोगों से सवाल कर सकें!

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago