बलिया के मशहुर सामाजिक कार्यकर्ता एवं विडियो जर्नलिस्ट अनुरागी को मिला बड़ा अवार्ड !

बलिया के मशहुर सामाजिक कार्यकर्ता एवं विडियों जर्नलिस्ट जयराम अनुरागी को मध्य प्रदेश में “नेशनल प्राइम अवार्ड 2019 ” से सम्मानित किया गया, जिससे जिले में ख़ुशी का माहौल है।
बता दें की कि ये अवार्ड समाज कल्याण , शिक्षा , साहित्य , उद्योग , खेल कूद एवं गैर सरकारी सँगठनो आदि के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के चुनिंदा 80 हस्तियों को दिया गया है ।

नेशनल एँटी हरासमेंट फाऊंडेशन (भोपाल) ने जयराम अनुरागी को इस अवार्ड से 25 अगस्त को सम्मानित किया । अनुरागी को ये अवार्ड सोशल एक्टिविज्म एवं विडिओ जर्नलिज्म के माध्यम से समाज मे बदलाव लाने के लिये दिया गया है। नेशनल प्राइम अवार्ड समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक पवन जैन के साथ वालीवुड सेलिब्रिटी अरुण वर्मा, अरब देश कतर के उद्योगपति एम० एस० बुखारी एवं मिस मल्टीनेशनल इँडिया 2017 सुश्री सेफाली शर्मा जैसी शख्सियतो ने अनुरागी को सम्मानित किया ।

जानें कौन हैं जयराम अनुरागी– बलिया के चिलकहर ब्लाक के असनवार गांव के रहने वाले अनुरागी सोशल एक्टिविज्म एवं विडिओ जर्नलिज्म का जाना-माना चेहरा हैं। इलेक्ट्रिकल इँन्जीनियरिँग मे प्रथम श्रेणी मे डिप्लोमा करने के बावजूद इँजीनियर बनने का सपना छोड़ पिछले 25 सालो से समाज के वँचित वर्ग के अधिकारो के लिए सतत सँघर्षशील है । अब तक 650 से भी अधिक क्षेत्रीय ,प्राँतीय एवं राष्ट्रीय कार्यशालाओं, सेमिनारों मे भाग लेकर वँचित वर्ग की आवाजो को बुलंद कर चुके अनुरागी एक अच्छे वक़्ता के लिए भी जाने जाते हैं ।

फिलहाल इस वक़्त गोवा की सुप्रसिद्ध कम्युनिटी न्यूज नेटवर्क ” विडिओ वाँलटियर्स “ से जुडकर हाशिये पर खडे लोगों की बुनियादी समस्याओं पर विडिओ पत्रकारिता के माध्यम से समाज में बदलाव की कोशिश में जी जान से जुटे हुए है। इनके सामजिक कार्यों को देखते हुए भारतीय दलित साहित्य अकादमी (दिल्ली) ने 2002 मे डा० अम्बेडकर फेलोशिप सम्मान से सम्मानित कर चुकी है। इनके जनहित से जुडे लेख विभिन्न समाचार पत्र और पत्रिकाओं मे भी अक्सर प्रकाशित होते रहते हैं ।
भोपाल से अवार्ड लेकर वापस लौटे अनुरागी ने मीडिया को बताया “राष्ट्रीय स्तर पर इस पुरस्कार के मिलने से मेरा हौसला काफी बढ़ा है । अब मै एक नई उर्जा के साथ समाज कल्याण एवं विडिओ जर्नलिज्म के क्षेत्र मे काम करते हुए सामाजिक बदलाव लाने का और अधिक प्रयास करुंगा”।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago