बलिया : प्रेमिका के लिए प्रधान ने बनवाई सोने की अंगूठी, पता चलने पर पत्नी और प्रेमिका दोनों ने ज़’हर खाया

बलिया : अपनी प्रेमिका को सोने की अंगूठी देना ग्राम प्रधान को उस वक़्त बड़ा महंगा पड़ गया. दरअसल ग्राम प्रधान ने इलाके की जिस दूकान से अपनी प्रेमिका के लिए सोने की अंगूठी खरीदी थी, उसकी पर्ची पत्नी के हाथ लग गयी. उस पर्ची पर क्षेत्र की ही एक लड़की का नाम लिखा हुआ था जोकि कथित तौर पर प्रधान की प्रेमिका है. बाद इसके मामला बढ़ता चला गया. इतना कि पत्नी ने भी ज़हर खा लिया और प्रेमिका ने भी.

फिलहाल दोनों को इलाज अलग अलग अस्पताल में हो रहा है. दर असल जब पत्नी को अंगूठी की पर्ची मिली और इस पर दूसरी महिला का नाम देखा तो वह भड़क गयी. बाद इसके उसने उस लड़की को फोन मिला दिया और उसे खूब सुनाने लगी. यह सब देख प्रधान ने उसकी पिटाई कर दी. ग्राम प्रधान पति की बेवफाई और पिटा’ई से तंग आकर पत्नी ने कीट नाशक खा लिया.

इसके बाद आनन फानन में प्रधान अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा. जहाँ इलाज के लिए उसे भर्ती कराया. इसके बाद वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और पत्नी से झगडा करने की बात को लेकर काफी नाराज़ हुआ. वहां भी प्रधान अपनी प्रेमिका से उलझ गया और उसकी भी पिटाई कर दी. प्रधान ने अपनी प्रेमिका से रिश्ता ख़त्म करने की बात कह डाली.

यह सब सुन प्रेमिका ने भी ज़हर खा लिया. इसके बाद प्रधान अपनी प्रेमिका को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचा और उसे भर्ती कराया. अब यह मामला पूरे इलामे में चर्चा का विषय बना हुआ है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago