जनसुनवाई पोर्टल पर हो रहा फ़र्ज़ी निस्तारण, इधर उधर भटकने को मजबूर बलियावासी!

बलिया : कोरोनाकाल में जनसुनवाई पोर्टल पर लोगों की शिकायतों का भरमार हो गया है और पहले के मुकाबले अब लोग पोर्टल पर ही अपनी शिकायत और परेशानी दर्ज करा रहे हैं. दरअसल इसकी एक वजह यह भी है कि कोरोना की वजह से अब भी तमाम कार्यालयों में कर्मचारियों की मौजूदगी सामान्य नहीं है.

ऐसे में लोग इधर उधर भटकने के बजाय जन सुनवाई पोर्टल पर ही अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं. लेकिन बड़ी बात यह है कि जिस उम्मीद के साथ लोग जनसुनवाई पोर्टल पर लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे हैं, अधिकारीयों और कर्मचारियों की उदासीनता से उन्हें काफी निराशा हो रही है.

ऐसा कहा जा रहा है कि लोगों की परेशानियों के निस्तारण के बजाय पोर्टल पर आंकड़ों को दुरुस्त करने का खेल किया जा रहा है और लोगों को समस्याएँ जस की तस बनी हुई हैं. ऐसे में आम लोगों को इधर उधर भटकना पड़ रहा है. अधिकारीयों का कहना है कि लॉकडाउन के बीच अप्रैल से जून तक हर महीने लगभग दो सौ शिकायतें पोर्टल पर दर्ज की जा रही थी लेकिन अब जुलाई और अगस्त महीने में इसमें काफी इजाफा हुआ और शिकायतों का आंकड़ा हर महीने 620 के करीब पहुँच गया.

लेकिन आरोप यह भी लग रहे हैं कि जनसुनाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा और बिना मौके पर गए ही जैसे तैसे काम किया जा रहा है, जिससे लोग नाखुश हैं. लिलकर निवासी राकेश राय का कहना है कि ग्राम सभा की ज़मीन पर अतिक्रमण की शिकायत तीन महीने मर तीन बार दर्ज कराई गयी जनसुनवाई पोर्टल पर. लेकिन बिना पैमाइश के ही अधिकारीयों ने मामले का निस्तारण कर दिया.

वहीँ इसके बाद उस ज़मीन पर पक्की दिवार बना दी गयी. इस तरह के तमाम मामले सामने आ चुके हैं जिसमे बस आंकड़ों के साथ निस्तारण का खेल कर दिया जा रहा है. इस मामले पर एडीएम राम आसरे ने बताया कि शिकायत का फर्जी निस्तारण वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago