बलिया सांसद का सराहनीय कार्य, बिजली की समस्या ठीक करने को सांसद निधि से दिए इतने लाख !

बलिया डेस्क : बलिया ज़िले से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद और बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मस्त का एक सराहनीय कार्य सामने आया है। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों की बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सांसद निधि से 3 लाख 50 हज़ार रुपए देने का ऐलान किया है।

बीजेपी सांसद ने इस संबंध में बलिया और ग़ाज़ीपुर के ज़िलाधिकारियों को एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा, “करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र से निकलने वाली (आउट गोंइग लाइन 11 केवी) फीडर का तार करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र से लेकर लट्ठूडीह पेट्रोल पंप तक काफी जर्जर स्थिति में है, जिसे त्वरित बदलना अतिआवश्यक है”।

उन्होंने ज़िलाधिकारी को आदेश देते हुए कहा, “इस कार्य हेतु मेरे सांसद निधि से 3 लाख 50 हज़ार रुपए अवमुक्त करना सुनिश्चित करें”। दरअसल, करीमुद्दीनपुर उपकेंद्र से निकलने वाली फीडर का तार लंबे समय से खराब है, जिसके चलते इलाके में लगातार बिजली संकट बना हुआ है। बिजली कटौती की वजह से उमसभरी गर्मी में बच्चे, महिला और बुजुर्गों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली कम मिलने से पीने के पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है। इलाके के लोग इस समस्या को लेकर कई बार विद्युत विभाग में शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी समस्या का निवारण नहीं किया गया। जिसके बाद परेशान लोगों ने बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का रुख किया और समस्या का निवारण करने की गुहार लगाई।

उन्होंने लोगों की गुहार सुनी और तार को सांसद निधि से ठीक किए जाने का आदेश जारी कर दिया। बीजेपी सांसद के इस कार्य की स्थानीय लोग जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago