बलिया डेस्क : बलिया के अयूब मिस्त्री को यूँ तो सभी जानते ही हैं लेकिन जो नहीं भी जानते होंगे, वह जान जाएंगे. अयूब खान ने कोरोना काल में बलिया के लोगों को इस वायरस से बचाने के लिए एक सेनेटाईज़र मशीन बनाई है जो पूरे बलिया को सेनेटाईज करने का काम करेगी.
इस काम में अयूब का प्रशासन का साथ मिला और जिसका नतीजा इस मशीन के रूम में हम सभी के सामने हैं. दिलचस्प बात यह है कि इस मशीन को बनाने में महज़ डेढ़ लाख रूपये लगे हैं. जोकि मार्केट के लिहाज़ से बेहद कम हैं. इस मशीन में पांच सौ लीटर की टंकी लगी हुई है और जिसे किसी भी छोटी बड़ी गाड़ी के ज़रिये ले जाया जा सकता है.
इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि कोरोना जैसी महामारी से बलिया के लोगों को बचाने में अयूब खा का नाम भी सुनहरे अक्षरों से लिखा जायेगा. अयूब खान का कहना है कि बलिया के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने इस मशीन को बनाया है. इस मशीन पर उन्होंने लिखा है कि जितनी मोहब्बत ईमान से है, उतनी ही हिन्दुस्तान से है.
अब अयूब खा ने जिलाधिकारी से अनुमति मांगी है कि उन्हें बलिया शहर और गांवों को इस मशीन के ज़रिये सेनेटाईज करने की इज़ाज़त दी जाए और यह काम अयूब अपने खर्च पर करेंगे. इस मशीन की पूरे बलिया में चर्चा है और लोग अयूब खा के ज़ज्बे को सलाम कर रहे हैं.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…