बलिया डेस्क : उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस (COVID 19) संक्रमण के कारण स्वास्थ्य विभाग को मरीजों के इलाज के लिए प्लाज्मा की बेहद जरूरत है. ऐसे में खुद बलिया के फेफना से विधायक और युपी सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी(Upendra Tiwari) ने मिसाल पेश की है. मंत्री उपेन्द्र तिवारी कोरोनावायरस से ठीक होने के बाद प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आए हैं .
मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये अपील करते हुए कहा है कि “मेरी कोविड-निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आज मैंने अपना O+ प्लाज़्मा दान करने का निर्णय लिया है. कोरोना से स्वस्थ हो चुके लोगों से भी निवेदन है कि वे प्लाज्मा दान कर इस महामारी के ख़िलाफ़ लड़ाई में सरकार का सहयोग करें.”
बता दें की कुछ दिन पहले उपेन्द्र तिवारी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद उन्होंने प्लाज्मा डोनेट कर पहल की है, ताकि उनसे प्रेरित होकर अन्य लोग भी कोरोना से मुक्त होने के बाद अपना प्लाज्मा डोनेट करने आगे आ सके. गौरतलब है कि कोरोना संकट के इस दौर में लोगों के बीच प्लाज्मा थेरेपी खासा चर्चित हुआ है.
एक तरफ जहां समूचा विश्व कोरोना का इलाज ढूंढने में लगा है, वहीं प्लाज्मा थेरेपी एक उम्मीद के रूप में सामने आ रही है. हालांकि, इसे लेकर मेडिकल कम्युनिटी पूरी तरह आश्वस्त नहीं है, लेकिन शुरुआती दौर में इसने एक राह तो दिखलाई ही है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…