बलिया- लड़के के घर धरने पर बैठी प्रेमिका, पुलिस चौकी में करानी पड़ी शादी

बलिया डेस्क : जनऊपुर के रहने वाले सुनील का अफेयर बलिया के काजीपुरा इलाके की रहने वाली एक लड़की एक लड़की से चल रहा था लेकिन दोनों के घर वाले शादी को राज़ी नहीं थे. लाख मनाने के बावजूद जब वह नहीं माने तो लड़की के सब्र का बाँध टूट पड़ा और वह जा पहुंची लड़के के घर.

वहीँ धरने पर बैठ गयी. आखिरकार पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी संपन्न हुई. दरअसल बुधवार को जब पूनम सुनील के घर पहुंची और सुनील के घर वालों से शादी की इज़ाज़त मांगी.

मामला बढ़ता गया. सुनील के घर वाले मान नहीं रहे थे. इस बीच गाँव के तमाम लोग आ गए और उन्होंने पूनम के घर वालों को बुलवाया. साथ ही साथ पुलिस को भी इसकी सूचना दी गयी. बाद इसके गाँव के प्रधान समेत तमाम सम्मानित लोगों की मौजूदगी में रात तक बातचीत हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला. सभी अपनी अपनी जिद पर अड़े थे.

इसके बाद लड़की लड़के घर के सामने घरने पर बैठ गयी. हालात को देखते हुए अगले दिन सभी को रतसर चौकी पर बुलाया गया, जहाँ प्रभारी रामअवध ने दोनों पक्षों को समझाया और बात बन गयी. इसके बाद चौकी परिसर में ही स्थित मंदिर में सभी की मौजूदगी में सुनील और पूनम की शादी संपन्न हुई. इस दौरान प्रधान के प्रतिनिधि समेत गाँव के तमाम लोग मौजूद रहे

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago