Categories: बलिया

बांसडीह तहसील में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई का मिला आश्वासन

बलिया की बांसडीह तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में 8 व्यक्तियों से 16 सौ रूपये की रिश्वत ली जा रही है वहीं अब वीडियो वायरल होने पर अधिकारी जांच के बाद कार्रवाई की बात कर रहे हैं।

दरअसल वायरल वीडियो बलिया की बांसडीह तहसील का बताया जा रहा है। जहां तहसील पर कार्य कराने गया व्यक्ति निवेदन करते हुए दिख रहा है कि सर मेरे पास इतने पैसे नहीं है, फिर भी वहां के कर्मचारी कह रहे हैं कि 200 से कम नहीं लेंगे। इस तरह 8 व्यक्तियों के हिसाब से 16 सौ देता हुआ वह व्यक्ति दिख रहा है। जिस पर दूसरा कर्मचारी आपत्ति भी कर रहा है कि केवल पांच का ही पैसा मिला है।

पैसा देने वाला व्यक्ति अपनी गरीबी की भी दुहाई देता हुआ सुना जा रहा है। बताया जा रहा है कि खतौनी वेरिफिकेशन के नाम पर ऑफिस में पैसा लिया जाता है। कार्यालय में रुपये देने वाले व्यक्ति ने ही यह वीडियो बनाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं वायरल वीडियो को लेकर जब एसडीएम बांसडीह राजेश कुमार गुप्ता से पूछताछ की गई तो उनका कहना था कि अभी हमने वीडियो नहीं देखा है, अगर ऐसा कुछ है तो जांच के बाद निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि कब रिश्वतखोरी पर लगाम लगती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago