बलियाः छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री मनीष दुबे उर्फ मनन दुबे की मौत के बाद से परिवार सदमे में है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मनन के परिवार से बातचीत की। उन्हें सांत्वना दी।
साथ ही अपनी प्रतिनिधि मंडल को मनन दुबे के घर भेज कर 3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलवाई। अखिलेश यादव के प्रतिनिधि मंडल के तौर पर फेफना विधायक संग्राम सिंह, जिलाध्याक्ष राजमंगल यादव, वरिष्ठ नेता अनिल राय, वरिष्ठ नेता शशीकांत चतुर्वेदी, छात्रनेता प्रवीण सिंह, छात्रनेता इम्तियाज अहमद, साजिद कमल, अटल पांडेय आदि वरिष्ठ नेतागण उपस्थित रहे।
बता दें कि मनन दुबे मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के महामंत्री और छात्रनेता रह चुके थे। शनिवार को गड़वा रोड स्थित निधरिया नई बस्ती आवास पर करंट लगने से उनकी मौत हो गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…