Categories: बलिया

बलिया- सेंगोल को लेकर स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कही बड़ी बात, पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

बलिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नए संसद भवन का उद्घाटन करने के साथ ही सेंगोल को लोकसभा में स्थापित किया। सेंगोल को लेकर बलिया में स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि सेंगोल भारतीय संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक है। नए संसद में अब सेंगोल धर्मदंड में रूप में मौजूद रहेगा जो की एतिहासिक कदम है।

साथ ही कहा कि देश की आजादी के समय सेंगोल प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू जी को दिया गया था। आजादी के 75 सालों बाद तक सेंगोल प्रयागराज के संग्रहालय में रखा रहा। धन्यवाद है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिन्होंने नए संसद के उद्घाटन के अवसर पर सेंगोल स्थापित किया। दलगत भाव से ऊपर उठकर सबको इस एतिहासिक क्षण का साक्षी बनना चाहिए था। सेंगोल के मस्तक पर भगवान नंदी विद्यमान हैं और अब वह संसद में पहुंच चुके हैं। अब जल्दी ही देश को गौ रक्षा कानून नंदी भगवान दिलाएंगे।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि संसद के अंदर संतों की भीड़ ने मन को भावुक कर दिया। स्वामी करपात्री जी महाराज का सपना पूरा होता दिख रहा है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता के खिलाफ जो रहेगा उसका समापन हो जाएगा। संसद किसी पार्टी का नहीं है प्रधानमंत्री पूरे देश के हैं। स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा कि पूरा देश सेंगोल के संसद में स्थापित होने से खुश है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago