Categories: बलिया

बलिया- शादी समारोह में आर्टिफिशियल ज्वेलरी चढ़ाने पर बवाल, पुलिस पहुंची तो वधू निकली नाबालिग

बलिया में एक शादी समारोह में उस समय बवाल हो गया। जब वर पक्ष ने गुरहथी के समय आर्टिफिशियल गहना चढ़ा दिए। जिससे विवाद हो गया इतना ही नहीं वधू पक्ष के लोगों का आक्रोश देख वर पक्ष बिना शादी किए भाग गए।

दरअसल लालगंज के शिवपुर कपूर दियर में शुक्रवार को रायबरेली से बारात आई थी। बारात की संख्या कम होने पर वर पक्ष ने ज्यादा लग्न और दूर का हवाला देकर मामला शांत किया। फिर द्वारपूजा की रस्म अदा हुई। लेकिन गुरहथी के समय आर्टिफिशियल ज्वेलरी चढ़ाने पर वधू पक्ष के लोगों ने हंगामा कर बारातियों को बंधक बना लिया।

तभी वर पक्ष ने डायल 112 सूचना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वर पक्ष को बंधक से छुड़ाया। उन्होंने शादी के बदले लड़की वालों को पैसा देने का आरोप लगाया। पुलिस ने वर और वधू का आधार कार्ड से जन्मतिथि देखा तो वधू नाबालिग निकली।

मामला बिगड़ता देख वर पक्ष अंधेरे का लाभ उठाते हुए भाग निकला। इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि लड़की की मां सौतेली है। उसी ने नाबालिग लड़की की शादी तय करने की चर्चा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago