कोविड सेंटर का फिर वीडियो वायरल, नारद राय बोले- व्यवस्था नहीं संभल रही तो हमें सेवा का मौका दें

बलिया डेस्क : बलिया में क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोगों को किस कदर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, इसका अंदाज़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो से लगाया जा सकता है। वीडियो में क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोग प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अपना गुस्सा ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो फेफना के एल अाई अस्पताल का है। इसी अस्पताल में क्षेत्राधिकारी कार्यालय रसड़ा में पेशकार पद पर कार्यरत सिपाही को कोरोना के लक्षण पाए जाने पर क्वारंटीन किया गया है। लेकिन जब सिपाही को यहां रखा गया तो उन्होंने पाया कि सेंटर में प्रशासन की ओर से मरीजों के लिए किसी तरह की कोई व्यवस्था नहीं है।

इस बात पर सिपाही को गुस्सा आ गया और उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए वहां के जिम्मेदारों को लताड़ना शुरू कर दिया। जब सिपाही ने जिम्मेदारों को लताड़ा तो क्वारंटीन में रखे गए और मरीज़ भी वहां इकठ्ठा हो गए और चीखते – चिल्लाते हुए अपना दर्द बयां करने लगे। लोगों ने बताया कि सेंटर की हालत ये है कि वाशरूम में शौच के लिए पानी तक मुहैया नहीं है। सेंटर में रखे गए लोगों को सही से खाना – पानी और दवाई तक नहीं दी जा रही है। सिपाही ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सेंटर में मरीजों के लिए कुछ भी व्यवस्था नहीं की गई है। अस्पताल में न तो दवाई की सुविधा है और न तो पानी की सुविधा है।

सब भगवान भरोसे चल रहा है। उन्होंने बताया कि जब मरीज प्रशासन से इसकी शिकायत करते हैं तो उनकी शिकायत को भी नहीं सुना जाता। सिपाही ने कहा कि अस्पताल कि इसी बदहाली के चलते कुछ दिनों पहले नगर पंचायत रेवती के एक कोरेन्टाइन मरीज को चहारदीवारी फांदकर भागना पड़ा था। बता दें कि जो मरीज़ क्वारंटीन सेंटर से भागा था, वो कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि सतापक्ष से जुड़ा सभासद है। वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले पर पूर्व मंत्री नारद राय की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बलिया मे बने एल 1पर लगातार व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत आ रही है जो बहुत ही दुखद है।

डीएम एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से अनुरोध करूँगा की या तो कल तक समस्या का निवारण करें और अगर आप असमर्थ है तो सभी इंतज़ाम हमको देने का कष्ट करें हम बिना किसी सरकारी सहयोग के हर इंतेजाम करेंगे।” वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार यादव ने हास्पिटल की अव्यवस्था पर पीएम, सीएम और डीएम को पत्र लिखकर मांग की है कि कोरोना मरीजों को शासन से मिलने वाली सारी समस्त सुविधाओं को मुहैया कराये जाए। हालाँकि प्रसाशन का दावा है की सारे पुख्ता इन्तेजाम किये गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago