Categories: बैरिया

कोविड सेंटर की व्यवस्था पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह ने भी उठाये सवाल

बलिया डेस्क :  बलिया में बनें कोविड सेंटर का दो विडियो वायरल होने के बाद लगातार सत्ता और विपक्ष के लोग सवाल उठा रहे हैं। बता दें की  वीडियो में क्वारंटीन सेंटर में रहने वाले लोग प्रशासन पर अव्यवस्था का आरोप लगाते हुए अपना गुस्सा ज़ाहिर करते नज़र आ रहे हैं। वीडियो फेफना के एल अाई अस्पताल का है। विडियो सामने आने के बाद अब बैरिया विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह ने कोरोना मरीजों  के साथ जानवर जैसा व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया है।

उन्होंने सीएमओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों अस्पतालों में अव्यवस्था है और कोरोना पीड़ितों को सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं।बलिया डीएम को लिखे पत्र में विधायक ने बैरिया विधान सभा क्षेत्र के कोरोना पीड़ितों के लिए दुबेछपरा इंटर कॉलेज को एल-1 अस्पताल के रूप में स्थापित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने  कहा है कि इस अस्पताल में भर्ती होने वाले सभी कोरोना पीड़ितों का इलाज, भोजन, जेनरेटर, सफाई की व्यवस्था वह खुद निजी मद से करेंगे। सरकार को केवल चिकित्सक की व्यवस्था करानी होगी।

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कहीं भी सैनिटाइजेशन नहीं किया जा रहा है। हॉटस्पॉट क्षेत्रों के प्रति भी स्वास्थ्य महकमा गंभीर नहीं है। इस संदर्भ में डीएमको उचित कदम उठाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त अस्पताल पर कोरोना पीड़ितों की देखरेख के लिए वह खुद 24 घंटे उपस्थित रहेंगे।   वहीँ इस मामले पर पूर्व मंत्री नारद राय ने भी प्रतिक्रिया दी उन्होंने ट्वीट कर लिखा, “बलिया मे बने एल 1पर लगातार व्यवस्थाओं को लेकर शिकायत आ रही है जो बहुत ही दुखद है।

डीएम एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से अनुरोध करूँगा की या तो कल तक समस्या का निवारण करें और अगर आप असमर्थ है तो सभी इंतज़ाम हमको देने का कष्ट करें हम बिना किसी सरकारी सहयोग के हर इंतेजाम करेंगे।” बता दें की बलिया में आज आई स्वास्थ विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबित जनपद में मंगलवार को 69 नये पॉजिटिव केस सामने आये। हालांकि इसके सापेक्ष 70 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनपद में कोरोना मरीजों की कुल तादात 487 हो चुकी है, जबकि 279 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।  जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 206 बताई गई है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago