Corona Update- बलिया में आज 69 नए मामले, पड़ोसी जिलों में भी बढ़े केस

बलिया डेस्क : बलिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा है। लॉकडाउन के बीच मरीजों की तादात बढ़ने से लोग दह शत में हैं। हालांकि इसके बावजूद सड़कों पर गहमागहमी देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबित जनपद में मंगलवार को 69 नये पॉजिटिव केस सामने आये। हालांकि इसके सापेक्ष 70 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जनपद में कोरोना मरीजों की कुल तादात 487 हो चुकी है, जबकि 279 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है।  जिले में कुल एक्टिव केस की संख्या 206 बताई गई है। 

 

देवरिया में कोरोना:  बलिया के पड़ोसी जिले देवरिया में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिले में मंगलवार को 12 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 480 पहुंच गई है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने की है। उन्होंने बताया कि इनमें से 248 लोग अभी तक ठीक होकर घर जा चुके हैं। संक्रमितों की बढ़ती संख्या को लेकर लोगों में दहशत है। नगरपालिका, विकास भवन, रूद्रपुर कस्बे को सील कर दिया गया है।

 

मऊ में कोरोना  :  मऊ में मंगलवार को 78 लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें 15 लोग पाजिटिव पाए गए। सभी नगर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनमें सर्वाधिक संख्या कतुआपुरा मुहल्ले की रही, वहीं के आठ लोग कोरोना संक्रमित मिले। रिपोर्ट में रोडवेज के लिपिक और वेल्डर भी संक्रमित पाए गए हैं। इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें सभी जगहों पर पहुंच गईं। वहीं 122 लोग कोरोना को मात देकर जंग जीत चुके हैं उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेजा जा चुका है।

 

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

3 weeks ago