VIDEO- बलिया सांसद ने की डीआईजी से मुलाकात, कहा- दूसरे पक्ष की ओर से भी दर्ज होगा मुकदमा

बलिया डेस्क : दुर्जनपुर गोलीकांड को लेकर बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने डीआईजी आज़मगढ़ सुभाष चंद्र दुबे से सोमवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने घटना पर चर्चा करते हुए निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मामले में घायल पक्ष की बात भी सुनी जानी चाहिए और उस आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।

मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि दुर्जनपुर की घटना परिस्थितजन्य है, इसे राजनैतिक रुप दिए जाने की ज़रुरत नहीं है। सांसद ने तमाम राजनैतिक और समाजिक कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि स्थिति को समान्य करने की कोशिश करें। सालों से साथ रहने वाले लोगों के बीच इस तरह की दुखद घटना घट गई है, जिसे सामान्य किए जाने की ज़रूरत है।

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मामले में कानून अपना काम करेगा। डीआईजी यहां कैंप कर रहे हैं, जिनसे उनकी बात हुई है। उन्होंने बताया कि यहां ये फैसला हो गया है कि मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई होगी। एक पक्ष की ओर से हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है, अब दूसरे पक्ष की ओर से घायल लोगों की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। सांसद ने बताया कि वह दोनों ही पक्ष के लोगों से मुलाकात करेंगे।

इस दौरान वीरेंद्र सिंह से उनकी ही पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह के मामले को लेकर दिए गए जातिवादी बयान के बारे में भी पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि जाति हमारे देश के समाज की रचना में है, लेकिन जाति का धर्म है। किसी जाति का धर्म हमें समाज में नफ़रत फैलाने की इजाज़त नहीं देता।

बीजेपी सांसद से यहां घटना के वक्त मौके पर मौजूद अधिकारियों के खिलाफ़ कार्रवाई किए जाने के बारे में भी सवाल पूछा गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago