बलिया डेस्क :बलिया गोलीकांड को लेकर भाजपा की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. एक तरफ़ जहां योगी सरकार पर क़ानून मोर्चे पर फ़ेल होने का आरोप लग रहा है. वहीं दूसरी तरफ़ पार्टी के ही विधायक सुरेंद्र सिंह अपनी ही सरकार और प्रशासन पर तमाम आरोप लगा रहे हैं और चेतावनी दे रहे हैं.
इस बीच अब भाजपा डैमेज कंट्रोल के क़वायद में लगी हुई है. दरअसल इस मामले के आरोपी समर्थन करने को लेकर पार्टी ने विधायक सुरेंद्र सिंह कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके साथ साथ भाजपा हाई कमान विधायक सुरेंद्र सिंह से काफ़ी नज़ारा है. खबर यह भी है कि विधायक सुरेंद्र सिंह के बयानों से नाराज़ भाजपा चीफ़ क्ष जेपी नड्डा ने यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को बलिया की घटना को लेकर फोन किया और विधायक सुरेंद्र सिंह के व्यवहार को लेकर चेतावनी दी है.
इसके बाद ही सुरेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. ऐसे में पहले ही अपनी फ़ज़ीहत करा चुके विधायक सुरेंद्र सिंह का साथ पार्टी ने भी छोड़ दिया है. अब देखना यह है कि हाई कमान के इस कदम के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह क्या स्टैंड स्टेंड लेते हैं. वहीं इस घटना के आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया. जहां उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…