VIDEO-धीरेंद्र को संरक्षण दिए जाने के सवाल पर बोले DIG- आरोपी की 7 दिनों की पुलिस कस्टडी की मांग करेंगे

बलिया डेस्क : बलिया गोलीकांड के मुख्य आरोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। धीरेंद्र को रविवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ से गिरफ्तार किया था। धीरेंद्र सिंह को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद ये सवाल उठ रहे हैं कि पुलिस ने आखिर उसे अपनी कस्टडी में क्यों नहीं लिया? क्या गोलीकांड के आरोपी धीरेंद्र सिंह को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है?

डीआईजी आज़मगढ़ सुभाष चंद्र दुबे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए इन सवालों के जवाब दिए हैं। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र सिंह के खिलाफ़ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उसे पुलिस की कस्टडी में लिए जाने की विधिक कार्रवाई की जा रही है। डीआईजी ने कहा कि अस्लहे की बरामदगी नहीं हुई है, इसलिए आरोपी को पुलिस कस्टडी में लिया जाने की आवश्यकता है। हम आरोपी को 7 दिनों की पुलिस कस्टडी में लिए जाने की अर्ज़ी दाखिल करने जा रहे हैं। इसके लिए विधिक प्रक्रिया होती है, जिसे हम पूरा कर रहे हैं।

इस दौरान डीआईजी ने मामले में पक्षपातपूर्ण कार्रवाई किए जाने के आरोपों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त जी को भी हमने आश्वस्त किया है कि मामले में कोई पक्षपात नहीं होगा। दोनों पक्षों की सुनी जाएगी। दूसरा पक्ष लिखकर शिकायत देगा, जिसकी जांच कर निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।

डीआईजी ने कहा कि इस मामले में आठ लोग नामज़द है। इनमें से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्त में आए पांच में से तीन 50-50 हजार रुपये के इनामी हैं। धीरेंद्र सहित दो अन्य को रविवार को गिरफ्तार किया गया है। शेष तीन को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस प्रकरण में बेहद कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन पर गैंगस्टर एक्ट के साथ ही एनएसए लगेगा, इसके साथ ही इनकी प्रापर्टी भी सीज़ की जाएगी।

विज्ञापन

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

22 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago