बलिया में सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

बलिया डेस्क :  दुर्जनपुर गोलीकांड समेत प्रदेश में बढ़ रहे अपराध एवं महिला उत्पीड़न को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। तत्पश्चात राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए है। महिला उत्पीड़न में प्रदेश इस समय पूरे देश में अव्वल है। आये दिन हत्या, लूट और महिलाओं की इज्जत तार-तार हो रही है। मुख्यमंत्री की ठोको नीति के कारण कही पुलिस जनता को ठोक रही है तो कही जनता पुलिस को। अधिकारियों की उपस्थिति में गोली चल रही है और अपराधी फरार हो जा रहा है।

यह बात कुछ और ही इशारा कर रही है। दुर्जनपुर गोलीकांड के अलावा उसके एक दिन पहले बलिया नगर के आनन्द नगर मुहल्ले में दिव्यांग अंडा बिक्रेता अजित कुमार गुप्त की हत्या हो गई और अपराधी अब तक गिरफ्तार नही हुए।

इस मौके पर पूर्व मंत्री मो. जियाउद्दीन रिजवी, नारद राय, राजमंगल यादव, मंजू सिंह, गोरख पासवान, सुभास यादव, लक्षमण गुप्ता, डा़ विश्राम सिंह यादव, यशपाल सिंह, रामजी गुप्त साथी, रणजीत चौधरी, रामेश्वर पाण्डेय, मृत्युंजय तिवारी बब्लू, बंशीधर यादव, जय प्रकाश यादव मुन्ना, संतोष भाई , जमाल आलम, रमेश चंद साहनी, संजय यादव, हीरा लाल यादव,

अनन्त मिश्र, राजन कन्नौजिया, महावीर चौधरी, मकतूल अख्तर, अजय यादव, विजय शंकर यादव, राज प्रताप यादव, रामजी यादव, मृत्युंजय राय, शैलेश सिंह, आशुतोष ओझा, डॉ. सैय्यद शुएबुल इस्लाम, रामेश्वर पासवान, रविन्द्र यादव, कृष्णा, अमित राय, श्रीमती पुनीत सिंह सोनी, अकमल नईम खां, जय पाल यादव, कृष्णा प्रधान,  आदि मौजूद रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

4 weeks ago