Categories: featured

भगवानपुर में बनेगा वेटनरी मेडिकल कॉलेज, सीएम ने दी सहमति- सासंद वीरेंद्र सिंह मस्त

भगवानपुर के अच्छी खबर है। यहां जल्द ही वेटनरी मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जयप्रकाशनगर के पास आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज और यूनानी मेडिकल कालेज के लिए शासन में मंथन चल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अब सकारात्मक रुख दिखाया है। उनके निर्देश के बाद जल्द ही यह कार्ययोजना को गति दी जाएगी।

बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने द्वाबा को कई सौगातें दी हैं। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सोनबरसा स्थित संसदीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भगवानपुर में वेटनरी मेडिकल  कॉलेज की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री ने सहमति दे दी है। वाजिदपुर, भीखाछपरा, दोकटी और पियरौंटा में एक-एक पुल का निर्माण कराया जाएगा। इस के लिए शासन से स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। वाजिदपुर व दोकटी में बिरला बांध के उस पार पुल का निर्माण कराया जाएगा।

सांसद ने बताया कि इन कार्यों के साथ ही पियरौंटा में जमुना ड्रेन पर व भीखाछपरा के सामने भागड़ नाला पर पुल का निर्माण होगा। जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों व ब्लाक प्रमुखों से अपील की है कि वे खेतों को सड़क से जोड़ने का प्रयास करें। इसके लिए मनरेगा में पर्याप्त धन की व्यवस्था है। कमी होने पर शासन से और धन की व्यवस्था कराई जाएगी। कुलमिलाकर देखा जाए तो सीएम ने अब द्वाबा और भगवानपुर के विकास के लिए पिटारा खोल दिया है। जिसके बाद अब यहां विकासकार्यों को गति मिलेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago