सऊदी अरब में तेल की टंकी फटने से बलिया के युवक गई जान, मचा कोहराम

बलिया। सऊदी अरब के रियाद में एक कंपनी में तेल की टंकी फट जाने से हादसा हो गया। जिसमें बलिया के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई। जिसके बाद कंपनी मालिक ने परिजनों को युवक की मौत की सूचना दी। यहां बलिया में युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। खेजुरी थाना क्षेत्र के भुड़ाडीह निवासी 37 वर्षीय रियाजुद्दीन उर्फ पिंटू खान पुत्र सैयद खान की सऊदी अरब में मौत हो गई। पिंटू खान करीब दो साल पहले सऊदी अरब के एक कंपनी में काम करने गए थे। वहां पर रविवार को अचानक तेल की टंकी फटने से उनकी मौत हो गई।

होटल मालिक ने फोन कर इसकी सूचना परिजनों को दी। यह खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मौत की खबर सुनकर पूरे गांव व परिवार में कोहराम मचा हुआ है, मौत की खबर सुनकर उनके जानने वालों का उसके घर पर ताता लगा हुआ है। सैयद खान अपने परिवार के लिए कमाई करने के लिए सऊदी अरब गए। किसे पता था कि वह हादसे का शिकार हो जाएंगे। हादसे की सूचना के बाद से ही परिजनों का बुरा हाल है। वहीं अब युवक का शव भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago