बलिया में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 4 बीडीओ भेजे गए गैर जनपद, 16 इधर से उधर

बलिया में पिछले कुछ दिनों से तबादलों का दौर जारी है। अब जिले में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। इसी बीच अपर मुख्य सचिव ने जिले में तैनात चार बीडीओ का गैर जनपद तबादला कर दिया है। साथ ही कई क्षेत्र में बदलाव करते हुए अतिरिक्त ब्लाकों का चार्ज दिया गया है। कुल 16 विकास खंड अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके लिए आदेश भी जारी हो चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने स्थानांतरित खंड विकास अधिकारियों को आदेश पत्र भी जारी किया है। खंड विकास अधिकारी हनुमानगंज धनपत यादव का स्थानांतरण कानपुर देहात हो गया है।

रेवती से ओमप्रकाश गुप्त का महाराजगंज, गड़वार से विनोद मणि त्रिपाठी का कन्नौज व दुबहड़ से सचिन कुमार भारतीय को जौनपुर भेजा गया है। नगरा से प्रवीन जीत को चिलकहर, नवानगर से विनय कुमार वर्मा को नगरा, रसड़ा व चिलकहर ब्लाक का संयुक्त प्रभार देख रहे संतोष कुमार यादव को बांसडीह व बेरुआरबारी का प्रभार दिया गया है। खंड विकास अधिकारी बैरिया राम आशीष को सोहांव व गड़वार का प्रभार सौंपा गया है। मनियर से रमेश यादव को पंदह भेजते हुए मनियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

खंड विकास अधिकारी बांसडीह रणजीत कुमार को मुरली छपरा स्थानांतरित किया गया है। उनके पास बैरिया का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सोहांव से अतुल कुमार को बेलहरी ब्लाक की जिम्मेदारी दी गई है। इनके पास रेवती का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। खंड विकास अधिकारी सीयर गजेंद्र प्रताप सिंह को नवानगर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago