बलिया: वाह’न चो’र के बड़े गिरो’ह का पर्दा’फ़ा’श, 12 वाहन बराम’द

बलिया पुलिस ने वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ कर उनके पास से चोरी के 12 दोपहिया वाहन बरामद किये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सात वाहन चोर सदर कोतवाली क्षेत्र के धरीक्षन दास की कुटिया के पास चोरी के 12 वाहनों के साथ मौजूद हैं।

सूचना पर पुलिस ने धरीक्षन दास की कुटिया के पास स्थित एक खंडहरनुमा मकान को घेरकर तलाशी ली तो उसमें सभी वाहन चोर वाहन के साथ मौजूद थे। पकड़े गए वाहन चोरों ने पुलिस को बताया कि सभी वाहन अलग-अलग स्थान से चोरी कर यहां इकट्ठे किये गये हैं। एक-दो दिन में वाहनों को बिहार ले जाकर बेचने की तैयारी थी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोरों के नाम टिंकू उर्फ आशिष गोंड़ , चितरंजन तिवारी , दिनेश कुमार सिंह, फेंकू तुरहा, संतोष प्रसाद, कन्हैया राम और इरशाद हैं। पुलिस को एक चोर के पास से एक तमंचा एवं एक कारतूस भी मिला है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

23 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago