बलिया- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़ समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर चुके पूर्व मंत्री घुरा राम पहली बार बेल्थरा रोड पहुचे जहाँ सपा के तमाम नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया । वहीँ बिल्थरा रोड में उनके प्रथम आगमन पर से तहसील से बलिया मुख्यालय तक अभूतपूर्व वाहनों का हुजूम देखने को मिला ।
बेल्थारा पहुचने के बाद अपने समर्थकों एवं सपा कार्यकर्ताओं संग पूर्व राज्यमंत्री घूरा राम द्वारा ने बिल्थरारोड नगर के चौधरी चरण सिंह तिराहे पर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माला पहनाया। बिल्थरारोड मे सपाइयों ने उनका स्वागत किया और चाँदनी चौक चौकिया मोड़ पर बने अंबेडकर प्रतिमा व उभांव थाना तिनमुहानी पर स्व0 शारदा नन्द अंचल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनका जत्था भीमपुरा बरौली नगरा होते हुए बलिया के लिए रवाना हो गया।
वहीँ मीडिया से बात करते हुए घुरा राम ने कहा कि वे सन् 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जी-जान से प्रयास करेंगे और समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
कौन हैं घुरा राम – घूराराम 1993 में सपा-बसपा गठबंधन सरकार में मंत्री व विधायक रहे। सन् 2002 से 2012 तक लगातार रसड़ा, बलिया से विधायक रहे। सन् 2019 से लोकसभा प्रभारी प्रत्याशी, लालगंज, आजमगढ़ एवं प्रभारी राजस्थान, प्रभारी गुजरात एवं महाराष्ट्र रहे।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…