2022 में भाजपा की योगी सरकार का जनता पत’न कर देगी- ओमप्रकाश राजभर

बलिया-  सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला है । उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, बलात्कार, चोरी, डकैती से आम नागरिक भयभीत है। प्रदेश में कानून तोड़ने वाले लोगों का राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की योगी सरकार का जनता पतन कर देगी।

वे गुरुवार को तहसील परिसर में पार्टी के विभिन्न मांगों को लेकर आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे।ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार गरीबों का शोषण कर रही हैं। मंहगाई चरम पर हैं। सरकार राष्ट्रवाद व धारा 370 में लोगो को उलझाकर केवल असली मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं।

उन्होंने स्नातकोत्तर तक मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा लागू करने, प्रदेश को चार प्रांतों में विभाजित करने, राशन कार्ड की व्यवस्था सही करने, शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करने, विद्यालयों की बढ़ी फीस वापस करने, महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने जैसी मांगें की। धरना में ओमप्रकाश राजभर व अन्य कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 17 सूत्री मांग पत्र एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग को दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago