Categories: शिक्षा

पूर्वांचल यूनिवर्सिटी की बड़ी लापरवाही: परीक्षा देने गए जूनियर, पेपर मिला सीनियर का

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पूर्वांचल विश्वविद्यालय की इन दिनों स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन विश्वविद्यालय की परीक्षा में लापरवाही चरम पर है। जौनपुर के एक महाविद्यालय में हफ्ते में दो बार प्रश्न पत्र का लिफाफा बदलने से पेपर आउट होने का मामला सामने आया है।

जौनपुर में सिंगरामऊ के राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में गुरुवार सुबह वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही थी। जिसमें स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों की प्राणि विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा पहली पाली में होनी थी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की लापरवाही से भेजे गए प्रश्न पत्र के लिफाफे में स्नातक द्वितीय वर्ष प्राणि विज्ञान का प्रश्न पत्र निकला।

परीक्षा हॉल में प्रश्नपत्र मिलने के बाद छात्र और शिक्षक भी हैरान हो गए। केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी सूचना परीक्षा नियंत्रक को दी। जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई। विद्यालय प्रशासन की सूचना पर छात्र वापस लौट गए। बता दें कि राजा हरपाल सिंह डिग्री कॉलेज सिंगरामऊ समेत पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध कई महाविद्यालयों में ऐसी लापरवाही देखने को मिली है।

अर्थशास्त्र की जगह बांटा गया था हिंदी का पेपर

इसके पहले 28 मार्च को राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में ही प्रथम पाली में बीए प्रथम वर्ष के अर्थशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र की जगह बीए द्वितीय वर्ष के हिंदी का प्रश्नपत्र बांटा गया था। जिसके बाद परीक्षार्थियों में अफरातफरी मच गई थी। छात्रों ने इसकी शिकायत कक्ष निरक्षक से की।

राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने परीक्षा नियंत्रक से बातचीत कर के विश्वविद्यालय द्वारा ई-मेल पर प्रश्नपत्र मंगवाया था। जिसके बाद आधा घंटा विलंब से परीक्षा शुरू हुई थी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago