Categories: featured

हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद देवरिया के वरुण सिंह लड़ रहे हैं जिंदगी और मौत के बीच!

भारत में मातम पसरा हुआ है। क्योंकि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत का एक हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया। तमिलनाडु के कुन्नूर में सेना का एक हेलिकॉप्टर अचानक क्रैश कर गया। इस हेलिकॉप्टर में सवार कुल चौदह लोगों में से सिर्फ एक जवान की सांसे बची हुई हैं। कैप्टन वरुण सिंह जीवित हैं और उनका इलाज चल रहा है।

वरुण सिंह (40 वर्ष) वायुसेना में ग्रुप कैप्टन हैं। देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के कन्हौली गांव के निवासी वरुण सिंह रिटायर्ड कर्नल केपी सिंह के बेटे हैं। वरुण सिंह की तैनाती तमिलनाडु के वेलिंग्टन में है। वेलिंग्टन में वरुण सिंह की पत्नी और एक बेटा व बेटी भी रहते हैं। इस हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में मातम छा गया। वरुण सिंह के चाचा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और रुद्रपुर से विधायक रहे अखिलेश प्रताप सिंह है।

खबरों के मुताबिक अखिलेश प्रताप सिंह इस दुर्घटना के वक्त क्षेत्र में थे। खबर मिलते ही वह अपने घर कन्हौली लौट आए। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग वरुण सिंह के पास ही अस्पताल जाने के लिए रवाना होने वाले हैं। वरुण सिंह की सांसे चल रही हैं। दुर्घटना में उनका शरीर काफी जल चुका है। इलाज जारी है। उनकी सलामती के लिए लाखों लोग प्रार्थना कर रहे हैं।

गौरतलब है कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल बिपिन रावत तमिलनाडु गए हुए थे। हेलिकॉप्टर में उनके साथ पत्नी मधुलिका रावत भी सवार थीं। मधुलिका रावत भी अब नहीं रहीं। इस दुर्घटना में बिपिन रावत के साथ हेलिकॉप्टर में सवार सेना के ग्यारह अन्य जवानों ने भी अपनी जिंदगी गंवा दी है।

 

Akash Kumar

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago