Categories: बलिया

बलियाः महिला की संदिग्ध मौत, पति पर दहेज हत्या का केस दर्ज

सहतवार थाना क्षेत्र के बलेऊर गांव से खबर है। जहां एक महिला की संदिग्ध मौत हो गई। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बता दें कि घटना बुधवार की है। जहां बलेऊर गांव में रहने वाली बबलू उर्फ गेल्ही राजभर की 24 वर्षीय पत्नी खुशबु की संदिग्ध मौत हो गई। महिला की अचानक मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पहुंची महिला के परिजन बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के जैदोपुर निवासी रामलाल राजभर ने पुलिस को तहरीर देकर मृतिका के पति पर हत्या का आरोप लगाया।

परिजन रामलाल का कहना है कि खुशबु की शादी छह जुलाई 2019 को हुई थी। इसके बाद से ही पति दहेज के लिये प्रताड़ित करता था। उनका कहना है कि किसी ने फोन कर हम लोगों को जानकारी दिया। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका पति कुछ दिनों से गाजीपुर के नंदगंज मजदुरी करने गया है। घर पर मौजूद सास भी खेतों में काम करने के लिये गयी थी। इस दौरान घर में अकेली खुशबु ने किसी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी मौत हो गयी।

फिलहाल पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी मिल सकेगी। वहीं पति बबलू के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago