बलिया DM ने ली अधिकारियों की बैठक, खराब परफोर्मेंस पर लगाई फटकार

बलिया: जिलाधिकारी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने खराब प्रगति मिलने पर स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की। कहा कि सुधार नहीं होने पर सम्बन्धित की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान टीकाकरण की खराब प्रगति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। पीएचसी वायना की सबसे ज्यादा खराब प्रगति मिली। वहां के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ वेंकटेस को बैठक में उपस्थित भी नहीं थे। इस पर जिलाधिकारी ने उनके विरूद्ध नोटिस जारी कर विभागीय कार्यवाही सुनिश्वित कराने के निर्देश दिए। अन्य सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को भी चेतावनी दी। कहा कि सर्वे करके पता कर लिया जाए कि गांव में जो लोग नहीं रह रहे हैं, उनके बारे में जानकारी कर लें कि उनका टीकाकरण हो गया है या नहीं। ऐसे लोगों का सम्पर्क नम्बर भी ले लेने को कहा। परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली और श्रेणी में सुधार लाने के निर्देश दिए।

आपरेशन कायाकल्प की समीक्षा के दौरान कुछ प्राथमिक विद्यालय का निर्माण कार्य अभी भी नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि जल्द कार्य पूरा हो जाए। शौचालय आदि को ठीक करा लिया जाए, ताकि चुनाव के दौरान पुलिस व निर्वाचन कार्मिक, खासकर महिलाओं को कोई असुविधा न हो। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने ब्लॉक क्षेत्र में विद्यालयों को देख लें। जहां मरम्मत हो रही हो, वहां उसकी प्रगति देख लें और सीडीओ को रिपोर्ट करें। हर हाल में चुनाव से पहले सभी विद्यालय दुरूस्त हाल में होन चाहिए। पंचायत भवन के निर्माण में कई जगह अनावश्यक विलम्ब होने पर डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव को चेतावनी दी। कहा कि जल्द सुधार नहीं दिखा तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, डीडीओ आरआर मिश्र, जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन सहित स्वास्थ्य, शिक्षा व ब्लॉक के अधिकारी थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago