Categories: बलिया

बलिया में बेखौफ बदमाश, इस बड़े अधिकारी के घर से की लाखों की चोरी

बलिया। जिले में लगातार चोरी की वारदात बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला गुड़वार थाना क्षेत्र का है। जहां चोरों ने पशु चिकित्साधिकारी के घर को अपना निशाना बनाया। और कीमती सामान पर अपना हाथ साफ किया। बुढ़ऊ गांव में मंगलवार की रात छत के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए चोर कीमती सामान लूट ले गए। फरियादी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन कर चोरी का सुराग लगाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों की तलाश कर ली जाएगी।

घर में सो रहे थे पशु चिकित्साधिकारी- बुढ़ऊ गांव निवासी शिवाजी सिंह गड़वार ब्लॉक में स्थित पशु चिकित्सालय में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात हैं। गांव में उनका दो मंजिला मकान है। मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य भोजन करने के बाद अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। शिवाजी सिंह खुद ऊपरी तल पर, जबकि अन्य लोग नीचे के कमरों में सो रहे थे। शिवाजी सिंह की पत्नी इलाज के लिए पीजीआई गई हैं। उनके कमरे और उनकी बहू के कमर में बाहर से ताला बंद था। रात करीब ढाई बजे परिवार की एक महिला की नजर कमरों के टूटे ताला और अस्त-व्यस्त सामानों पर पड़ी। इसके बाद परिवार व आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोग अंदर पहुंचे तो आलमारी, बक्सा व सूटकेस तोड़कर चोर कीमती सामान समेट कर फरार हो चुके थे।

परिवार के लोगों को जब चोरी होने का पता चला तो उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। खबर मिलते ही पीआरवी के साथ पुलिस के जवान पहुंच गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि चोरी किए गए समानों में लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मौके पर स्थिति का जायजा लिया। और छानबीन भी की। साथ ही पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago