बेल्थरा रोड डेस्क : वाराणसी एडीआरएम प्रवीण कुमार ने बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन का औचक निरक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, निर्माण कार्य एवं यात्रियों की सुविधा के बाबत विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एडीआरएम के अचानक बिल्थरारोड पहुंचेने पर रेल अधिकारियों में अफ़रा तफ़री मच गई।
एडीआरएम ने अपने आधे घंटे के दौरे के दौरान स्टेशन पर साफ-सफाई व्यवस्था एवं निर्माण कार्य के साथ- साथ यात्री सुविधाओं की जानकारी ली। दोहरीकरण सह विद्युतीकरण परियोजनाओं के क्रियान्वयन के बारे भी पूछताछ की। इसके साथ ही उन्होंने बेल्थरारोड परिचालनिक व्यवस्थाओं एवं स्टेशन पर कोविड-19 के नियमों के अनुपालन में भी जानकारी हासिल की।
बता दें की गोरखपुर व वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन को भी हरी झंडी दी गई है। तीन जनवरी से इंटरसिटी का संचालन शुरू किया जाएगा ।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…