साइबर अपराध रोकने में नाकाम बलिया पुलिस, 138 मामलों में महज़ 31 ही सुलझा पाई !

बलिया डेस्क : बलिया में साइबर क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके पीडि़त इन्साफ के लिए दिन रात साइबर क्राइम सेल का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन इन्साफ नहीं मिल पा रहा है। साइबर क्राइम करने वाले दिन का भी चयन काफी सोच-समझ कर करते हैं। वे ऐसे दिन का चयन करते है जिसके अगले दिन अवकाश हो। इससे पुलिस चाह कर भी पीडि़त की मदद नहीं कर पाती है। इस प्रकार साइबर क्राइम करने वाले अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं।

साइबर क्राइम करने वाले लोगों से बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर खाते से रकम उड़ाने में माहिर हैं। बैंक अधिकारी बनकर एटीएम कार्ड और पिन नंबर पूछकर साइबर अपराधी फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, एमेजॉन, ओएलएक्स आदि कंपनियों से महंगे सामान को खरीद लेते हैं। साथ ही खाते से उड़ाई गई रकम आइआरसीटीसी से रेल टिकट बनाने में भी खपत करते हैं। ठगी के शिकार लोग बैंक और पुलिस का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिल रहीं है।

भोले भाले लोगों को चूना लगाने वाले ठग एटीएम के अंदर घुसकर ताक-झांक कर कार्ड नंबर और पिन कोड चुराने के साथ ही मदद करने के बहाने कार्ड बदलने में भी माहिर हैं। सूत्र के मुताबिक जनपद में साइबर सेल में इस वर्ष कुल 138 मामले दर्ज हुए हैं, इसमें अधिकांश बैंक से पैसा गायब होना है। इसके अलावा फेसबुक आईडी हैक, वेबसाइट हैक का मामला है। निस्तारण की बात करें तो सिर्फ 31 मामलों का ही निस्तारण हो सका है। वहीँ इस पुरे मामले पर एसपी डा. विपिन टाडा ने कहा कि  साइबर क्राइम रोकने के लिये पुलिस तत्पर है, बशर्ते सही समय पर इसकी शिकायत दर्ज हो। बाकी इसको लेकर समय-समय पर अभियान चलाया जाता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago