बलिया डेस्क : बेल्थरा रोड में पैसे लेकर ज़मीन देने से इंकार करने पर टीकम चंद जायसवाल नाम के व्यक्ति पर धोखाधड़ी, जालसाजी को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है । बेल्थरा रोड के रहने वाले अंश गुप्ता ने आरोप लगाया की ज़मीन के एडवांस के तौर पर लखरानी गली कस्बा के निवासी टीकम चंद जायसवाल को पाँच लाख पचास हज़ार रुपए दिए थे. लेकिन पैसे लेने के बाद भी टीकम चंद जायसवाल ने अपने भाई के नाम उस ज़मीन का बैनामा कर दिया, जिसके लिए अंश गुप्ता ने भुगतान किया था.
इसकी खबर होते ही जब अंश गुप्ता ने अपने पैसे वाला माँगे तो टीकम चंद जायसवाल ने पैसे देने से इंकार कर दिया और गाली गलौज पर उतर आया. ऐसे में अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत अंश गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक थाना उभाव से की.
मामला की जाँच हो रही थी. इस बीच अंश गुप्ता अपनी फ़रियाद लेकर बलिया के पुलिस अधीक्षक के पास पहुँचे और सारे मामले की जानकारी दी. अब पुलिस अधीक्षक के आदेश पर टीकम चंद जायसवाल तथा उसके भाई अजय जायसवाल के विरुद्ध मु0अ0स0 147/2020 धोखाधडी का मुकदमा धारा 406/504/506 आईपीसी दर्ज कर मुकदमा दर्ज किया गया जिसकी जाँच उपनिरीक्षक आर.के. सिंह के द्वारा की जा रही है. इस प्रकार के धोखाधड़ी करने वालों में मुकदमा पंजीकृत होने के उपरांत खलबली मची हुई है.
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…