बलिया में वैक्सीनेशन अभियान बना मजाक, टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन का टोटा

बलिया। कोरोना को रोकने सरकार ने बड़े स्तर पर महावैक्सीनेशन अभियान चला रखा है। लेकिन जब स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन ही नहीं मिल पा रही है तो वैक्सीनेशन कैसे हो पाएगा, यह सवाल खड़े होना लाज़मी है। एक तरफ सरकार ने बड़े बड़े दावे किए कि हर रोज़ हजारों लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी लेकिन दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के हाथ खाली हैं। उन्हें पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन ही नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण टीकाकरण की रफ्तार काफी धीमी हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नज़र डालें तो हर दिन 11 हजार टीकाकरण का लक्ष्य शासन से मिला है

लेकिन इतनी मात्रा में टीके ही स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं हैं। अधिकतर वैक्सीनेशन सेंटर पर लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है, कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता। लोग वैक्सीन के लिए धक्का-मुक्की करते रहते हैं और जब सुबह से लाइन में लगने के बाद भी वैक्सीन नहीं लग पाती तो लोगों में इसका गुस्सा साफ नज़र आता है। अधिकतर सेंटर्स में दोपहर बाद ही टीकाकरण बंद हो जाता है। हिसं बैरिया के अनुसार सीएचसी सोनबरसा पर सोमवार को 80 लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगायी गयी। सीएचसी अधीक्षक डॉ आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें आज के लिये

केवल 8 वायल मिला था, जो 80 लोगों को लगाया गया। सीएचसी सीयर पर 45 प्लस के 186 तथा 18 प्लस के 86 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गयी। 18 वर्ष से ऊपर के लोग उत्साप पूर्व वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाने के चलते वापस लौटना पड़ा। वही नगरा स्थानीय पीएचसी की बात करें तो यहां पर 45 से ज्यादा आयु वालों का टीकाकरण हो रहा है। लेकिन सोमवार को यहां टीका लगवाने सैंकड़ों की संख्या में भीड़ इक्ट्ठी हो गई। जिसके वजह से टीकाकरण रोका गया। बाद में पुलिस आई तब जाकर टीकाकरण शुरु हुआ।

कुछ ऐसा ही नजारा स्थानीय सीएचसी पर भी दिखा। यहां सोमवार को टीका लगाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम पहुंच गया। यहां दोपहर दो बजे तक 160 लोगों को डोज दी गयी थी। 45 प्लस के लोगों की भीड़ सबसे ज्यादा थी। टीकाकरण के लिए जुटी भीड़ रजिस्ट्रेशन को लेकर स्वास्थ्य्रकर्मियों से बार-बार उलझ जा रही थी। सोशल डिस्टेंसिंग का जमकर मजाक उड़ाया गया। लेकिन प्रशासन कुछ नहीं कर पाया। वहीं कार्यक्रम प्रभारी पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सीएचसी पर पर्याप्त टीका उपलब्ध है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago