बलिया- CMO डॉ. तन्मय ने संभाली जिम्मेदारी, बोले- स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना टारगेट

बलिया। कोरोना की दूसरी लहर को खत्म करने और तीसरी लहर को आने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरस्त करने पर जोर पर दिया है। बलिया में भी नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पदस्थ किया गया है। डॉक्टर तन्मय कक्कड़ ने आज अपनी जिम्मेदारी भी संभाल ली है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तन्मय कक्कड़ ने आज कार्यालय जाकर कार्यभार ग्रहण किया। जिसके बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात कर परिचय किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। हमारी प्राथमिकताओं में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाना, शासन की योजनाओ चलाए जा रहे कार्यक्रमो को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रयास होगा। बता दें कि डॉक्टर तन्मय इससे पहले उन्नाव जनपद में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत रहे थे। उनको पहली बार मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कार्य एवं उत्तरदायित्व मिला है।

उनका कहना है वह अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। जिले में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। अब देखना होगा कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में कितना सुधार किया जाता है। और मरीजों को समय पर इलाज मिलता है या नहीं।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago