Categories: featured

बलिया: संवरेगा बच्चों का भविष्य, जिले में बन रहा चौथा पॉलीटेक्निक कॉलेज

बलिया समेत आसपास के जनपदों के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अब क्षेत्र के युवाओं को अपने हुनर को निखारने का मौका मिलेगा और युवाओं को हुनरमंद बनाने में मददगार साबित होगा जिले का चौथा पॉलीटेक्निक कॉलेज। जी हां, जिले का चौथा पालीटेक्निक कॉलेज का भवन बैरिया के इब्राहिमाबाद में बन रहा है। करीब 19.50 करोड़ की लागत से बन रहे इस कॉलेज भवन का निर्माण इस साल के आखिर तक पूरा करने का लक्ष्य है। अच्छी बात यह है कि 25 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट में अभी तक 4.86 करोड़ आवंटित किए जा चुके हैं। लिहाजा जल्द ही इसा निर्माण पूरा होगा।

पीपीपी सिस्टम से होगा कॉलेज का संचालन- जिले के चौथे पॉलीटेक्निक कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण पूरे होने के बाद इसका संचालन पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) सिस्टम से किया जाएगा। संचालन कौनसी कंपनी करेगी, इसके लिए चयन प्रकिया शुरु कर दी गई है।

जिले में तीन कॉलेज पहले से, दो में चल रहा शिक्षण कार्य– वर्तमान समय में जिले में तीन कॉलेज पहले से हैं, इसमें दो में शिक्षण कार्य चल रहा है। तीखमपुर में राजकीय पालीटेक्निक व राजकीय महिला में बच्चों की पढ़ाई चल रही है। वहीं हुसैनाबाद में तीसरा पॉलीटेक्निक कालेज बन रहा है। इसके अलावा बैरिया में चौथा पॉलीटेक्निक भवन का निर्माण हो रहा है। वहीं जिन दो कॉलेज में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है वहां इस समय दो इंजीनियरिग व एक पीजीडीसीए कोर्स की पढ़ाई कराई जा रही है। प्राविधिक शिक्षा विभाग ने फिलहाल कोर्स तय कर दिये हैं।

इस कालेज में एकेटीयू लखनऊ (डा. अब्दुल कलाम टेक्नीकल यूनीवर्सिटी) द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम लागू किये जाएंगे। शासन ने निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी है, विभाग ने काम तेज कर दिया है। सीएंडडीएस के रेजिडेंट इंजीनियर अभिलाष पांडेय का कहना है कि निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। इसे बहुत जल्द विभाग पूरा कर प्राविधिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर देगा। परियोजना की समीक्षा भी अधिक हो रही है। वहीं राजकीय महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य मलिक मोहम्मद सलीम बैरिया में पॉलीटेक्निक कालेज पीपीपी मोड पर संचालित किया जाएगा। कोरोना काल के चलते अभी पढ़ाई नहीं हो रही है। कोर्स तय कर दिये गये हैं। निर्माण के बाद पढ़ाई शुरू की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago