बलिया- मंत्री उपेंद्र तिवारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, आज होनी है मामले में सुनवाई

बलिया। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के दिन खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी के परिजनों को अपशब्द बोलने के मामले में दर्ज पॉक्सो एक्ट पर कल सुनवाई होगी। मामले में गिरफ्तार आरोपियों का 14 दिन का रिमांड भी पूरा हो रहा है। और अब मामले में सुनवाई की जाएगी। और कोर्ट के फैसले के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें मामले में 16 जुलाई को अपर सत्र न्यायाधीश और विशेष पाक्सो कोर्ट शिव कुमार द्वितीय ने कोतवाल और विवेचना अधिकारी के खिलाफ लापरवाही के संबंध में एसपी को पत्र भेजा था।

साथ ही कोर्ट ने विवेचना की प्रक्रिया पूरी करने का भी निर्देश पुलिस को दिया था। कोतवाली पुलिस ने आरोपित राजेंद्र कुमार उर्फ राजू, विशाल, शशि भूषण यादव, राजेन्द्र यादव और सूर्य प्रकाश के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया था। विवेचक चंद्रहास राम ने बताया कि विवेचना चल रही है। आरोपितों का 14 दिन रिमांड भी पूरा हो रहा है।

क्या है पूरा मामला ? दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कथित तौर पर सपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए उपेंद्र तिवारी के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। जिसमें सपा के आनन्द चौधरी विजयी हुए। यह वीडियो सपा की जीत के बाद का बताया जा रहा है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे।

मामले में राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी के परिवार वालों ने मांग की थी कि आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाए, क्योंकि नारों में मंत्री की 9 और 11 साल की दो नाबालिग बेटियों को उनकी मां के साथ निशाना बनाया गया था। पुलिस ने तिवारी के खिलाफ अश्लील नारेबाजी करने के आरोप में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उनके पिता सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago