Categories: बलिया

बलिया में चुनौती के बाद भी वैक्सीनेशन में उछाल, अब ग्रीन जोन में जिला

बलिया। वैक्सीनेशन को लेकर लाख चुनौती होने के बाद भी बलिया अब ग्रीन जोन में पहुंच गया है। जहां अब बलिया ने 75वें स्थान से 34वें स्थान पर जगह बना ली है। जिले में टीकाकरण का लक्ष्य 24.21 लाख था। 97.5 फीसद यानि 23.49 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है। डॉक्टर्स भी मानते हैं कि टीकाकरण की वजह से ही तीसरी लहर में संक्रमण की रफ्तार तेज होने के बाद भी मौत के मामले सामने नहीं आ रहे हैं। तीसरी लहर कम घातक- बलिया में कोरोना का पहला केस 11 मई 2020 को मिला था। 31 दिसंबर 2020 तक जिले में 7 हजार 130 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए।उसमें से 99 लोगों की मौत हुई। कोरोना की दूसरी लहर मार्च 2021 से शुरू हुई। संक्रमण का दायरा और तेजी से बढ़ा और दिसंबर 2021 तक 135 की मौत हुई।

अब नए साल 2022 में जनवरी से ही संक्रमित मिलने लगे हैं। अभी के समय में 342 एक्टिव केस हैं। इस बार रिकवरी तेजी से हो रही है। बलिया में वैक्सीनेशन चुनौती- बता दें बलिया को 75वें स्थान से 34वें स्थान तक लाने में स्वास्थ्यकर्मियों को मशक्कत करनी पड़ रही है। हालही में वैक्सीनेशन को लेकर आनाकानी के दो वीडियो सामने आ चुके हैं पहला वीडियो लमुहीं गांव का था जहां सरयू तट पर वैक्सीनेशन टीम के सदस्य से एक नाविक ने हाथापाई कर जमीन पर गिरा दिया था। जबकि दूसरे वीडियो में एक युवक पर वैक्सीनेशन से बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया था।

बलिया में अब तक वैक्सीनेशन-  23.49 लाख पहली डोज, 97.5 फीसद वैक्सीनेशन, 14.34 लाख दूसरी डोज, 59.24 फीसद वैक्सीनेशन वैक्सीन ही वरदान- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके तिवारी का कहन है कि वैक्सीन के चलते ही जिले में खतरा कम हुआ है। ऐसे में वक्सीन लगवाने से किसी को भी मना नहीं करनी चाहिए। साथ ही सीएमओ डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने कहा कि टीकाकरण के प्रति सभी लोग जागरूक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मेहनत कर रही है। इससे वैक्सीनेशन में हम लगातार आगे जा रहे हैं। इसमें शिक्षा विभाग का सहयोग भी सराहनीय है।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago