Categories: बलिया

बलिया- UP TET के एग्जाम की तैयारी पूरी, गड़बड़ी रोकने कड़े इंतेजाम

बलिया। उत्तरप्रदेश में टीईटी-2021 के एग्जाम होने वाले हैं। बलिया जिले में भी एग्जाम कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। परीक्षा में कोई गड़बड़ी ना हो, इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। जिले में पहली पाली की परीक्षा 42 केंद्रों पर होगी। और दूसरी पाली की परीक्षा 26 केंद्रों पर होगी। जिलाधिकारी ने परीक्षा से पहले बैठक लेकर जिम्मेदारी भी तय कर दी है। हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस की तैनाती की गई है।

बता दें एग्जाम में प्राइमरी स्तर पर 25 हजार 584 और यूनियर स्तर पर 16 हजार 75 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों को 4 जोन और 21 सेक्टरों में बांटा गया है। इतना ही नहीं परीक्षा में कोई गड़बड़ी ना हो इसलिए पिछली बार से ज्यादा कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने परीक्षा को लेकर बैठक लेने के बाद जिम्मेदारी भी तय कर दी है।

परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए 6 सेक्टर मजिस्ट्रेट, दो जानेल मजिस्ट्रेट के अलावा उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी जायजा लेते रहेंगे। DIOS डॉ. ब्रजेश मिश्र ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए परीक्षा कराई जाएगी। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा सकुशल कराने के लिए सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर एक एसआइ, 4 कॉन्स्टेबल तनात रहेंगे। मीडिया सेल को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago