Categories: बलिया

स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण रुका, आचार संहिता के कारण अटका 49 करोड़ का प्रस्ताव

बलिया ज़िले के पूर गांव में प्रदेश के चौथे स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण होना है। इसके लिए 49 करोड़ का प्रस्ताव स्वीकृत होना था लेकिन आचार संहिता के कारण इस प्रस्ताव पर ब्रेक लग गया है।

प्रदेश सरकार के द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में चौथे स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए कुल 106.59 एकड़ जमीन अधिगृहित की गई है। प्रदेश सरकार ने साल 2017 में इसके निर्माण की स्वीकृति देते हुए कुल 7.5 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृति दी। हालांकि धन आने में विलंब के कारण इस परियोजना का रि-इस्टीमेट करना पड़ा और कुल 8.81 करोड़ खर्च करना पड़ा। निर्माण की ज़िम्मेदारी राजकीय निर्माण निगम के ऊपर थी।

इसके बाद निर्माण शुरू हुआ। अब कॉलेज की चहारदिवारी का कार्य अंतिम दौर में है। लेकिन इसके निर्माण में भी एक जगह विवाद की स्थिति है। जिस पर खेल विभाग ने मार्गदर्शन मांगा है।
वहीं अब जिला क्रीड़ा अधिकारी का कहना है कि चहारदिवारी निर्माण के लिए शासन से पूरा पैसा मिल चुका है और निर्माण कार्य भी अंतिम दौर में है। एक जगह विवाद की स्थिति आने के कारण उच्चाधिकारियों से मार्ग दर्शन के लिए पत्र भेजा गया है। निर्देश मिलते ही उसके अनुसार कार्य पूरा हो जाएगा।

उनका कहना है कि चहारदिवारी के अलावा स्पोर्ट्स कॉलेज में जो-जो सुविधाएं होनी चाहिए उसको लेकर खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन से स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

बता दें कि खेल विभाग की ओर से स्पोर्ट्स कॉलेज को मूर्तरुप देने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसमें आवासीय परिसर, प्रधानाचार्य आवास, उप प्रधानाचार्य आवास, चिकित्सक आवास, शिक्षक आवास, प्रशिक्षक आवास, तृतीय श्रेणी कर्मचारी आवास, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग छात्रावास आदि शामिल हैं। बलिया के अलावा भी प्रदेश के अन्य स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर में लगभग 48 एकड़ तथा सैफई में लगभग 27 एकड़ जमीन में निर्मित है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago