बलिया के सिकन्दरपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां मनियर थाना के अंतर्गत बहादुरा पुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। खाई में गिरने से पहले कार ने एक अधेड़ समेत एक 4 वर्षीय बालिका को टक्कर मार दी और पेड़ में टकराने के बाद क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं कार सवार टेट की परीक्षा देने जा रहे थे। जानकारी के मुतबिक रविवार की सुबह मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा पुल के समीप गावं निवासी गुड्डू पासवान की चार वर्षीय पुत्री सोनी पासवान बहादुरा अपने दरवाजे के पास खड़ी थी एवं दिनेश शर्मा 50 वर्ष पुत्र योगेंद्र शर्मा निवासी असना थाना मनियर बहादुरा चट्टी से चाय पीकर अपने घर वापस लौट रहे थे कि अचानक मनियर की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार दोनों को रौंदते हुए खाई में चली गई।
दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार अजय कुमार गुप्ता पुत्र शिव जी गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 5 एवं अजीत कुमार गुप्ता पुत्र विजय कुमार गुप्ता निवासी सहतवार वार्ड नंबर 12 टेट की परीक्षा देने जा रहे थे। एक की परीक्षा गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर एवं एक की परीक्षा बंशी बाजार इंटर कॉलेज में थी।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…