कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी नई सूची जारी कर दी है. इस 13वीं सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. इस सूची में उत्तर प्रदेश के छह उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं.
जारी सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश के संभल से मेजर जेपी सिंह, शाहजहांपुर से ब्रह्म स्वरूप सागर, झांसी से एडवोकेट शिव शरण कुशवाहा, फूलपुर से पंकज निरंजन, महाराजगंज से तनुश्री त्रिपाठी और देवरिया से नियाज अहमद को कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया गया है.
कौन हैं नियाज़ अहमद खान
बसपा का दामन थामने वाले नियाज़ अहमद वर्ष 2014 में बसपा से प्रत्याशी रहे थे हाल ही में अहमद को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। तब से कांग्रेस का टिकट पाने आस लगाये हुये थे ।
नियाज़ अहमद वर्ष 2014 देवरिया लोकसभा क्षेत्र से बसपा से चुनाव लड़कर भाजपा के दिग्गज नेता कलराज मिश्र को टक्कर देकर दूसरे नम्बर पर रहे थे, लेकिन उन्होंने पिछले दिनों बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाकर पार्टी को बाय-बाय कह दिया था। देवरिया में विधानसभा क्षेत्र देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना और फाजिलनगर में भाजपा विधायक है जबकि, तमकुहींराज से कांग्रेस के विधायक हैं।
बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…