उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में भागीदार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने कहा है कि पार्टी राज्य में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी. पार्टी महासचिव और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरुण राजभर ने गुरूवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.
पीटाआई के मुताबिक इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि सुभासपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ ‘महामंथन’ जारी है. पार्टी लोकसभा सीटों के हिसाब से कार्यकर्ताओं से समीक्षा करने में जुटी है और प्रदेश की 53 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी चल रही है. अरुण राजभर के मुताबिक लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्दी ही कर दी जाएगी
ओमप्रकाश राजभर बीते कई महीनों से भाजपा की अगुवाई वाली अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आलोचना करते रहे हैं. वहीं पिछले कुछ दिनों से वे भाजपा द्वारा उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर नाराज थे. बताया जाता है कि सुभासपा अपने लिए पांच सीटों की मांग कर रहे थे जबकि भाजपा उसे एक भी लोकसभा सीट देने के लिए तैयार नहीं थी.
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…