Categories: Uncategorized

बलिया में भरत सिंह के समर्थकों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

बलिया लोकसभा क्षेत्र से मौजूदा सांसद भरत सिंह का टिकट काटे जाने के बाद से उनके समर्थकों ने गुरुवार को भी विरोध-प्रदर्शन किया जो की उग्र हो गया। गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान घोषित प्रत्याशी व भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका गया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाना शुरू किया तो  झड़प भी हुई। भरत सिंह के समर्थकों ने ‘वीरेन्द्र सिंह मस्त वापस जाओ’ के साथ ही उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक नारे भी लगाए।

भाजपा ने बलिया से सांसद भरत सिंह का टिकट काटकर उनकी जगह भदोही के सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त को यहां से मैदान में उतारा है। मस्त भी जिले के ही रहने वाले हैं। सूची जारी होते ही यहां विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। बुधवार को करीब दो घंटे तक भरत सिंह के समर्थकों ने पार्टी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नेतृत्व को अपना निर्णय बदलने की मांग की थी। जमकर नारेबाजी भी हुई थी।

गुरुवार को समर्थकों का प्रदर्शन और उग्र हो गया। वे जिला पंचायत कार्यालय की ओर से जुलूस की शक्ल में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने घोषित प्रत्याशी का प्रतीकात्मक पुतला भी ले रखा था। पुलिस की नजर पड़ी तो उन्होंने पुतले को छीन लिया। इसके बाद समर्थकों ने पार्टी कार्यालय पर घोषित प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच, कुछ कार्यकर्ताओं ने दफ्तर से कुछ दूर आगे बढ़कर प्रत्याशी का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि नेतृत्व ने अपना निर्णय नहीं बदला तो पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

7 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago