बलिया- बीमारी और आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने फांसी लगाया, हुई मौत

बलिया में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा आत्महत्या का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के राजपूत नेवरी में बुधवार की रात बीमारी व आर्थिक तंगी से जूझ रहे अधेड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से देखने पर वह फंदे से लटकता मिला।

जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के अनुसार वह एक साल से एड्स से पीड़ित था। इसका इलाज भी परिवार की ओर से जैसे तैसे चलता था। पेंटर का काम कर किसी तरह से परिवार का भरण पोषण करता था।

रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर परिवार वालों को शक हुआ। इस पर खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका हुआ दिखाई दिया।

परिवार वालों के राेने व चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। कोतवाल शशिमौलि पाण्डेय ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मामले की पड़ताल की।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago