रूपेश ने बताया कि वह वाराणसी के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह के आमंत्रण पर वाराणसी पहुंचे हैं और यहां भी वह गंगा की रेती पर ऐसी कलाकृति बनाएंगे। उन्होंने बताया कि गंगातट से वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस क्रम में प्रयागराज के साथ मेरठ,आगरा,रामपुर,लखनऊ सहित यूपी के कई शहरों के साथ देश के कई शहरों में मतदान से पहले अलग-अलग कलाकृतियां बनाकर आम लोगों के बीच वोट करने की अनिवार्य जरूरत का संदेश पहुंचाया जाएगा।
बलिया के बांसडीह इलाके में जन्मे रूपेश आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी कला से लोगों को जागरूक करने में जुटे हुए हैं। काशी विद्यापीठ में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स की शिक्षा लेने वाले रूपेश की तमन्ना गिनेस बुक में नाम दर्ज कराने की है। रूपेश इससे पूर्व अमृतसर में दशहरा पर रावणदहन के दौरान हुए रेल हादसे के शिकार लोगों को रेत से आकृति बनाकर श्रद्धांजलि दे चुके हैं।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…