कोरोना का पहला मरीज मिला, खतरे में बलिया का ग्रीन स्टेटस

बलिया डेस्क : कोरोना से अभी तक महफूज रहे बलिया जिले में कोरोना वायरस का पहला मरीज मिला है। रविवार को मुरली छपरा के एक युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। युवक 4 मई को ट्रेन से अपने 10 साथियों के साथ जौनपुर पंहुचा। जौनपुर में थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान युवक में संदिग्ध लक्षण दिखने पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया जो अब पॉजीटिव आ गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक ये अहमदाबाद से जौनपुर ट्रेन 4 मई को पहुंचा था। जौनपुर से बलिया रोडवेज की बस से 5 को पहुंचा। बलिया पहुंचने पर DAV इंटर कॉलेज में कोरनटाइन करवाया गया।  जो व्यक्ति मरीज के  साथ कोरनटाइन सेंटर पर रहे थे उनको पुनःकोरनटाइन करते हुए सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

जिला महामारी रोग विशेषज्ञ अधिकारी डॉ जियाउल हक ने बताया कि जिले में अबतक का ये पहला मामला है। इस केस से जुडी और जानकारी आप को जल्द ही उपलब्ध कराई जायेगी ।

खतरे में बलिया का ग्रीन स्टेटस 

एक कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के साथ ही ग्रीन जिला  बलिया भी खतरे में पड़ गया है। केंद्र सरकार एक भी कोरोना मरीज मिलने पर जिले का ग्रीन स्टेटस हटा देती है।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 hours ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago