बलिया लौटे एक और शख्स में पाए गए कोरोना के सारे लक्षण, रिपोर्ट का इंतज़ार

बलिया डेस्क. जनपद में सोमवार को कोरोना पाजिटिव का पहला मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन के साथ ही जनपदवासियों में हड़कंप की स्थिति है. इसबीच सोमवार को ही ट्रक से बलिया लौटे प्रवासी की जब स्क्रीनिंग की गयी तो उसके अंदर कोरोना पाजिटिव के सारे लक्षण पाए गए.

इस पर जिला प्रशासन ने मेडिकल टीम के सहयोग उसे जिला अस्प्ताल में आईसोलेट करने के साथ ही उसका सैंपल लेकर गोरखपुर लैब में भेज दिया. ज्ञात हो कि कोरोना संदिग्ध प्रवासी सूखी खांसी से ग्रसित होने के साथ ही उसकी सांस भी फूल रही थी तथा बुखार होने के साथ उसके सीने में भी दर्द था.

ऐसे में इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जनपद में जल्द मारीज नंबर टू दस्तक दे सकता है. गौरतलब हो कि लॉक डाउन थ्री शुरू होने के बाद से बलिया में प्रवासियों के आने-जाने का सिलसिला जारी है. इसबीच बीते सात मई को अहमदाबाद से बलिया लौटे बैरिया गांव के चांददियर निवासी, जिसे बेल्थरारोड स्थित डीएवी इंटर कालेज में क्वारेंटाइन किया गया था.

सोमवार को उसकी रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद से बलिया जनपद न सिर्फ ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन में चला गया, बल्कि यहां के लोगों में भी खौफ का माहौल बना दिया. इसबीच सोमवार को ही कुछ लोग गुजरात के अहमदाबाद से ट्रक से चलकर पहले चित्तू पांडेय चौराहे पर उतरे, इसके बाद इसी ट्रक पर सवार एक व्यक्ति मनियर जाने के लिए बस की तलाश में जैसे ही रोडवेज पहुंचे तो मेडिकल टीम की नजर व्यक्ति पर पड़ी.

स्क्रीनिंग की गयी तो उसके अंदर कोरोना पाजिटिव के सारे लक्षण पाए गए, बिना देर किए जिला प्रशासन ने भी मेडिकल टीम के सहयोग से उसे जिला अस्पताल में आईसोलेट कर दिया. साथ ही उसका सैंपल लेकर गोरखपुर लैब में भेज दिया गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उक्त कोरोना संदिग्ध मनियर के छितौनी गांव का रहने वाला है तथा गुजरात के अहमदाबाद में किसी कंपनी में काम करता है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago