बलिया में इस जर्जर सेतु का निर्माण कार्य पुन: हुआ चालू…..

बैरिया. यूपी से बिहार को जोड़ने वाले घाघरा नदी पर वर्षों पूर्व बना जयप्रभा सेतु जर्जर हो चुका था, जिसके मरम्मत का कार्य जरूर शुरू हुआ, लेकिन कोरोना महामारी के प्रकोप होने के कारण देश में लाकडाउन लग गया जिसके कारण मरम्मत कार्य पूरी तरह बन्द हो गया था, जो पुनः प्रारंभ हो गया है.
बैरिया मांझी मार्ग पर स्थित जयप्रभा सेतु वर्षो से जर्जर हो चुका था. जिसके मरम्मत के लिए क्षेत्रीय युवाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के जद्दोजहद के बाद सेतु के मरम्मत के कार्य का शुभारंभ फरवरी माह में जरूर भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के हाथों शिलान्यास कर करवा दिया गया था. इस अवसर पर अवसर पर एनएचएआई के अधिकारी योगेंद्र सिंह सहित दर्जनों लोग भी उपस्थित रहे, लेकिन देश में महामारी के प्रकोप से सुरक्षित होने के लिए लॉकडाउन लगने के कारण मरम्मत कार्य बाधित हो गया था, जो पुनः प्रारंभ हो गया है. जिससे लोगों का अनुमान है कि जल्द ही मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा और सेतु पर चलने वाले राहगीरों की समस्या दूर हो जाएगी. क्षेत्र के लोगों में इस बात का हर्ष है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago